Railway (RRB) One Line Gk in Hindi
भारत और विश्व का इतिहास Railway (RRB) One Line Gk in Hindi
- सामवेद भारतीय संगीत का जनक है।
- स्वास्तिक चिह्न सिन्धु सभ्यता की देन है।
- सबसे पहले कुत्ता को पालतू बनाया गया।
- महाभारत का अन्य नाम जय संहिता है।
- आर्य पहले पंजाब एवं अफगानिस्तान में बसे ।
- ‘सत्यमेव जयते’ मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है।
- उपनिषदों का विषय-वस्तु दर्शन है।
- सिन्धु सभ्यता के लोगों का व्यवसाय कृषि था।
- वृहत स्नानागार मोहनजोदड़ो (खोज- वर्ष 1922 में) से प्राप्त प्रमुख स्मारक है।
- हड़प्पा की सभ्यता काँस्ययुगीन सभ्यता थी।
- आर्यों के जानकारी का स्रोत ऋग्वेद है।
- हड़प्पा के लोग लोहे से अनभिज्ञ थे।
- मनु प्राचीन हिन्दू विधि के लेखक हैं।
- उपनिषद् की संख्या 108 (प्रमाणिक-13) हैं।
- सिन्धु सभ्यता का उत्तरी स्थल माँडा (अखनूर, जम्मू-कश्मीर) एवं दक्षिणी पुरास्थल दाइमाबाद (अहमदनगर, महाराष्ट्र) है।
- नर्तकी की काँस्य मूर्ति मिली मोहनजोदड़ो से है।
- यजुर्वेद गद्य एवं पद्य वाला वेद है।
- ऋग्वेद में नौवाँ मण्डल पूर्णतः सोम को समर्पित मण्डल है।
- महाभारत (रचना-वेदव्यास) के फारसी अनुवाद का शीर्षक रज्मनामा है।
- आर्यों का भारत आगमन 1500 ई. पू. से पहले हुआ।
- वेदों व वेदांगों की संख्या क्रमशः 4 एवं 6 है।
- बुद्ध धम्म और संघ बौद्ध धर्म के त्रिरत्न हैं।
- खरोष्ठी लिपि दाएँ से बाएँ लिखी जाती थी।
- सिन्धु घाटी सभ्यता आद्य ऐतिहासिक सभ्यता थी।
- चार्ल्स मैसन ने (वर्ष 1826 में) हड़प्पा सभ्यता के बारे में सबसे पहले जानकारी दी थी।
- बुद्ध द्वारा गृह त्याग की घटना महाभिनिष्क्रमण कहलाती है।
- सिन्धु सभ्यता सुनियोजित शहर हेतु प्रसिद्ध थी।
- चतुर्थ बौद्ध संगीति कुण्डलवन (कश्मीर) में कनिष्क के समय हुई थी।
- बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली प्रथम महिला गौतमी थी।
- सिन्धु सभ्यता की लिपि चित्रात्मक थी।
- भागवत धर्म के प्रवर्तक कृष्ण थे।
- मेसोपोटामिया (आधुनिक नाम-इराक) का अर्थ दो नदियों की बीच की भूमि होता है।
- गायत्री मन्त्र सूर्य देवता को समर्पित है।
- मत्स्यपुराण सबसे प्राचीन पुराण है।
- मोहनजोदड़ो की खोज रखालदास ने की थी।
- बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया था।
- अलारकलाम बुद्ध के प्रथम गुरु थे।
- आग का आविष्कार पुरापाषाण काल में हुआ था।
- हेरोडोट्स को इतिहास का पिता कहा जाता है।
- सिन्धु सभ्यता का सर्वाधिक पूर्वी स्थल आलमगीरपुर (मेरठ, उत्तर प्रदेश) एवं पश्चिमी पुरास्थल सुतकागेंडोर (बलूचिस्तान) है।
Indian Constitution GK in Hindi
- ऋग्वेद में 10 वाँ मण्डल सबसे बाद में निर्मित मण्डल है।
- ऋग्वेद में वर्णित प्रमुख देवता इन्द्र (पुरन्दर) है।
- स्मृति ग्रन्थों में सबसे प्राचीन मनुस्मृति है।
- Gkमोहनजोदड़ो पाकिस्तान में स्थित है।
- हड़प्पा की खुदाई दयाराम साहनी के नेतृत्व में (वर्ष 1921 में) हुई थी।
- आर्य लोग मध्य एशिया से भारत आए थे।
- बुद्ध लुम्बनी में (563 ई. पू.) जन्मे थे।
- शून्यवाद का प्रतिपादक नागार्जुन है।
- लोथल सिन्धु सभ्यता का प्रमुख बन्दरगाह नगर था।
- अथर्ववेद तन्त्र-मन्त्र से सम्बन्धित वेद है।
- ऋग्वेद में सर्वाधिक बार वर्णित नदी सिन्धु है।
- पुराणों की संख्या (रचना-गुप्तकाल)-18 है।
- पुराणों के रचयिता लोमहर्ष एवं उग्रश्रवा थे।
- ऋग्वैदिक आर्यों की भाषा संस्कृत थी।
- भक्ति आन्दोलन का प्रारम्भ आलवर सन्तो ने किया था।
- पुस्तक ‘मिताक्षरा’ के लेखक विज्ञानेश्वर थे।
- बुद्ध ने सर्वप्रथम सारनाथ में उपदेश दिया था।
- ‘गायत्री मन्त्र’ ऋग्वेद से लिया गया है।
- पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान अलबरूनी था।
- ऋग्वेद में वर्णित सबसे पवित्र नदी सरस्वती है।
- ‘गायत्री मन्त्र’ के रचनाकार विश्वामित्र थे।
- शतपथ ब्राह्मण यजुर्वेद से सम्बन्धित है।
- ब्राह्मण कर्मकाण्ड से सम्बन्धित है।
- सिन्धुवासियों की मुख्य फसल जौ और गेहूँ थे।
- प्रथम बौद्ध संगीति 483 ई. पू. अजातशत्रु के काल में राजगृह में हुई थी।
- बुद्ध का प्रथम प्रवचन धर्मचक्रप्रवर्तन कहलाता है।
- सिन्धु घाटी के लोग मातृदेवी की पूजा करते थे।
- बुद्ध की मृत्यु कुशीनगर में (483 ई. पू.) हुई थी।
- बुद्ध की मृत्यु की घटना महापरिनिर्वाण कहलाती है।
- सिन्धु सभ्यता का सर्वमान्य काल 2500 ई. पू. से 1750 ई. पू. था।
- आदि मानव ने सर्वप्रथम आग जलाना सीखा।
- ‘गोत्र’ शब्द अथर्ववेद में मिलता है।
- मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी सर जॉन मार्शल थे।
- बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश श्रावस्ती में दिए।
- सबसे प्राचीनतम् वेद ऋग्वेद (सूक्त-1028) है।
- लोथल से मृदभाण्ड, चावल के दाने मिले हैं।
- हड़प्पा रावी नदी के तट पर स्थित है।
- मोहनजोदड़ो से प्राप्त अन्नागार सैन्धव सभ्यता की सबसे बड़ी इमारत है।
- हड़प्पा में मिट्टी के बर्तन पर लाल रंग का प्रयोग करते थे।